नामचीन शायरों को करीब से देख कर बाग-बाग हुआ शहर

आरा : मुनव्वर राना और राहत इनदौरी को देश ही नहीं विदेशों में भी चाहने वाले अनगिनीत है. एक शाम आलमी शायर मुनव्वर राना और राहत इनदौरी के नाम कार्यक्रम में दोनों शायरों ने दिल को छूने वाली बेहतरीन शायरी पेश की. जिसमें सामाजिक समरसता से लेकर देश हित तक की बातें लोगों को शायरी […]
आरा : मुनव्वर राना और राहत इनदौरी को देश ही नहीं विदेशों में भी चाहने वाले अनगिनीत है. एक शाम आलमी शायर मुनव्वर राना और राहत इनदौरी के नाम कार्यक्रम में दोनों शायरों ने दिल को छूने वाली बेहतरीन शायरी पेश की. जिसमें सामाजिक समरसता से लेकर देश हित तक की बातें लोगों को शायरी के जरिये सुनने को मिली.
हर एक शेर पर तालियों के साथ – साथ वाह – वाह की आवाज गूंज रही थी. मुनव्वर राना की शायरी की शुरूआत बहन की प्रेम से शुरू हुई और मां के प्रेम के साथ जाकर खत्म हुई. वहीं आरा से अपना पुराना संबंध बता कर आरा वासियों के दिलों में अपनी जगह बना ली. बचपन को याद करते हुए शायरी का नज्म सुनाया. वहीं दोस्ती और दुश्मनी पर भी बेहतर शायरी श्रोताओं को सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










