बूथों पर दिखे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आरा : भोजपुर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, स्वतंत्र तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया. मतदान के दौरान जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कहीं से भी हिंसा, झड़प व मारपीट की सूचना नहीं है. प्रशासन की चौकसी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के कारण जिले का विधानसभा […]
आरा : भोजपुर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, स्वतंत्र तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया. मतदान के दौरान जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कहीं से भी हिंसा, झड़प व मारपीट की सूचना नहीं है. प्रशासन की चौकसी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के कारण जिले का विधानसभा चुनाव हिंसारहित और शांतिपूर्ण रहा.
जिले में कुल 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें पुरुष 58.8 और महिला 47 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. इस दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निरोधात्मक कार्रवाई में 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें पांच लोगों को जेल भेज दिया गया है,
जबकि 34 लोगों को मतदान समाप्ति के बाद थाने से बांड डाउन के बाद रिहा कर दिया गया. वहीं, मतदान शुरू होने के क्रम में मॉक पॉल के दौरान सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39 इवीएम को तकनीकी खराबी के कारण बदलना पड़ा. जबकि, आरा विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण आठ वीवीपैट को बदला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










