आकर्षण का केंद्र होंगे शहर में बन रहे पंडाल

डुमरांव : शारदीय नवरात्र को लेेकर बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गयी है़ दशहरा उत्सव को लेकर बन रहे नगर थाना के समीप के पंडाल को बीर बालक पूजा समिति के द्वारा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का रूप दिया जा रहा है़ वहीं, आकर्षण पंडालों को सुंदर बनाने के लिए पूजा-पंडालों व मां दुर्गा की प्रतिमाओं […]
डुमरांव : शारदीय नवरात्र को लेेकर बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गयी है़ दशहरा उत्सव को लेकर बन रहे नगर थाना के समीप के पंडाल को बीर बालक पूजा समिति के द्वारा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का रूप दिया जा रहा है़
वहीं, आकर्षण पंडालों को सुंदर बनाने के लिए पूजा-पंडालों व मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मूर्तिकार अंतिम रूप देने में जी-जान से लगे हैं. इसको लेकर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा अलग-अलग तरीके से पंडालों काे लुक दिया जा रहा है.
पंडालाें व प्रतिमाओं के साज-सजावट के लिए पूजा समितियों द्वारा कोलकाता-बनारस एवं लखनऊ से सामान सहित कारीगरों को बुलाया गया है. कारीगर आधुनिक तरीके से पंडालों को आकर्षण बनाने में लगे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










