जेल में ही रची गयी थीं कई लूट की योजनाएं

Published at :15 Oct 2015 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में ही रची गयी थीं कई लूट की योजनाएं

आरा : ज्वाला फ्लैट के समीप 21 मई को 14 लाख रुपये व राइफल लूटकांड के मामले में लूट का मास्टर माइंड सिकरहट्टा का पप्पू यादव पुलिस के कब्जे में आ गया, लेकिन अमीत अभी भी फरार चल रहा है, जिसके बारे में पुलिस को बहुत कुछ नहीं मालूम है. पकड़े गये पप्पू मंडल कारा […]

विज्ञापन

आरा : ज्वाला फ्लैट के समीप 21 मई को 14 लाख रुपये व राइफल लूटकांड के मामले में लूट का मास्टर माइंड सिकरहट्टा का पप्पू यादव पुलिस के कब्जे में आ गया, लेकिन अमीत अभी भी फरार चल रहा है,

जिसके बारे में पुलिस को बहुत कुछ नहीं मालूम है. पकड़े गये पप्पू मंडल कारा में बंद कुख्यात प्रीतम यादव गिरोह का सदस्य है, जिसने एक नहीं कई लूट कांडों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.

पिछले पांच माह से 14 लाख रुपये लूटकांड के बाद पुलिस सरगर्मी से तालाश कर रही थी. दो माह पहले इसी पप्पू यादव को पुलिस यह मान कर चल रही थी कि वह औरंगाबाद के दाउद नगर में पेट्रोल पंप लूटकांड के बाद प्रीतम यादव के भाई राकेश के साथ पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद सोन नद में डूब गया था,

लेकिन एक माह पूर्व पुलिस को मोबाइल ट्रेस के जरीये यह पता लगा कि पप्पू यादव मरा नहीं जिंदा है.

राकेश व पप्पू करते थे लूट का नेतृत्व : पकड़े गये पप्पू ने बताया कि राकेश ट्रक चलाता था और वह खलासी के रूप में कार्य करता था, जब पता लगता तो साथ में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे.
गड़हनी से खरीदा गया था बाइक: पप्पू यादव लूट के पैसे से खरीदी गयी मोटरसाइकिल के साथ नवादा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा. उसने बताया कि लूटे गये पैसे से गड़हनी से ब्लू कलर का डिस्कवर खरीदा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन