शॅार्ट सर्किट से मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में लगी आग

Published at :28 Sep 2015 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
शॅार्ट सर्किट से मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में लगी आग

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती रोड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में रविवार की दोपहर अचानक शाॅर्ट-सर्किट आग लग गयी. हालांकि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पा लिया गया. घटना में बैंक को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है. घटना में […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती रोड स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में रविवार की दोपहर अचानक शाॅर्ट-सर्किट आग लग गयी.

हालांकि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पा लिया गया. घटना में बैंक को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है.

घटना में पावर जक्शन जल कर राख हो गया. अगलगी की खबर लोगों को मिलते ही सैकड़ों लोग बैंक के समीप इकट्ठे हो गये और आग बुझाने में मदद की. दरअसल रविवार को बैंक पूरी तरह बंद था. दोपहर के वक्त बैंक के अंदर से धुआं उठते हुए आसपास के लोगों ने देखा. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से काम लिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी.

सूचना पाते ही पुलिस व दमकल की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गयी, जिससे आग पर नियंत्रण पाया जा सका. साथ ही स्थानीय लोगों ने बैंक कर्मियों को भी सूचना दी.

सूचना दमकल की गाड़ी आने से पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टी में पानी भर कर आग को बुझाने में जुटे हुए थे. हालांकि शाॅर्ट-सर्किट में पानी का प्रयोग कर रहे लोगों को जान का खतरा था.

इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. बैंक कर्मी ने बताया कि शाॅर्ट-सर्किट के कारण विद्युत मीटर समेत अन्य उपकरण में आग लग गयी. पावर जक्शन के समीप कोई ज्वलनशील सामान नहीं होने से बड़ी घटना घटित नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन