युवती की हत्या करने के मामले में दो युवकों से पुलिस ने की पूछताछ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2020 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/बिहिया : तियर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास एक युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. दोनों युवक मृत आरोपित युवक मुकेश के दोस्त बताये जाते हैं. हालांकि उनकी संलिप्तता की जांच […]
विज्ञापन
आरा/बिहिया : तियर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के पास एक युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. दोनों युवक मृत आरोपित युवक मुकेश के दोस्त बताये जाते हैं. हालांकि उनकी संलिप्तता की जांच की गयी, लेकिन साक्ष्य के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया. बहरहाल पुलिस कई लोगों के टावर लोकेशन की जांच भी कर रही है. इसको लेकर टावर डंप का सहारा लिया जा रहा है. अभी तक इस मामले में कोई ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ.
हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस के पास कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस खोज रही है. घटना स्थल से पुलिस ने युवती का शव अर्धनग्न स्थिति में बरामद किया था. साथ ही पुलिस अभी भी दुष्कर्म की आशंका जता रही है. आखिर इस मामले में अन्य लोगों का भी हाथ पुलिस मान रही है, जिनकी तलाश जारी है.
पुलिस का मानना है कि लड़की और मृत युवक दोनों के बीच रात एक बजे तक बात हुई है और युवक का टावर लोकेशन भी घटना स्थल बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि युवक के साथ उसके अन्य दोस्त भी इस घटना में शामिल हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.
बहरहाल यह जांच का विषय है और पुलिसिया अनुसंधान में सबकुछ दूध-का-दूध और पानी-का-पानी साफ हो जायेगा. ऐसा पुलिस का मानना है कि बहुत जल्द इस मामले से पर्दा उठेगा. पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार और घटना स्थल से मिले खोखा की पहचान करेगी और उसका बैलेस्टिक जांच भी करायेगी. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद हथियार को छुपा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




