सीएए को लेकर चला अभियान

Published at :14 Jan 2020 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
सीएए को लेकर चला अभियान

आरा : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में वार्ड नंबर 15 ,पकड़ी में भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण कुमार सिन्हा ने की. श्री सिन्हा एवं भाजपा जिला मीडिया सह कार्यालय प्रमुख डॉ रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी ने कहा कि […]

विज्ञापन

आरा : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में वार्ड नंबर 15 ,पकड़ी में भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण कुमार सिन्हा ने की.

श्री सिन्हा एवं भाजपा जिला मीडिया सह कार्यालय प्रमुख डॉ रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम वास्तव में भारत के पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है. इन्हें जबरन धर्म परिवर्तन, नरसंहार, बलात्कार व संपत्तियों पर अवैध कब्जा जैसी स्थितियों को सहन करना पड़ता है. धार्मिक उत्पीड़न के शिकार लोग वर्षों से भारत में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं.
सामान्य जीवन जीने के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिली. क्योंकि वे नागरिक नहीं, शरणार्थी हैं. क्योंकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में मुस्लिम धार्मिक दृष्टि से प्रताड़ित नहीं हो सकते. हिंदू, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई लोग अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान इन इस्लामिक देशों में अल्पसंख्यक तथा अमानवीय और धार्मिक अत्याचारों के पीड़ित हैं.
21 दिसंबर, 2014 तक धार्मिक प्रताड़ना के कारण विस्थापित व भारत में पांच वर्ष से रहे हैं, उन्हें नागरिकता दी जायेगी, लेकिन नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जिस तरह कांग्रेस ,राजद, कम्युनिस्ट, तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य विपक्ष के नेताओं द्वारा किया जा रहा दुष्प्रचार गलत है.
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा, भाजपा आरा ग्रामीण अध्यक्ष अजय सिंह, व्यवसाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार सिन्हा, पूनम सिन्हा, पुष्पा देवी, आरती सिन्हा, शालिनी कुमारी, साक्षी कुमारी, लैला देवी, गीता देवी, सरोज कुशवाहा, आनंद सिंह, रवि चौधरी, प्रेम कुमार सहित काफी संख्या में मुहल्लावासी शामिल थे.
नागरिकता कानून के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान : संदेश. संदेश बाजार में सीसीए एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता सिंह की अध्यक्षता में संदेश बाजार में सीसीए एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
इस अभियान में कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय बेलाउर, संदेश मंडल के अध्यक्ष नवल कुमार सिंह, सोनू गुप्ता, मनोज गुप्ता, रवीश कुमार ओझा, सुशील गुप्ता, संजय सिंह, मनोज सिंह, अरुण रजक आदि वाक्ताओं ने कहा कि वर्तमान कानून किसी भी भारतीय नागरिक पर लागू नहीं होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन