आरा जेल में सजायाफ्ता कैदी प्रमोद सिंह की मौत, परिजनों का हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2020 10:29 AM
आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित आरा जेल में सजायाफ्ता कैदी प्रमोद सिंह की दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की सुबह मौत हो गयी. प्रमोद की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कोर्ट बम […]
आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित आरा जेल में सजायाफ्ता कैदी प्रमोद सिंह की दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की सुबह मौत हो गयी. प्रमोद की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट बम ब्लास्ट कांड में सजायाफ्ता बंदी प्रमोद सिंह की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. बताया जाता है कि दिल का दौरान पड़ने के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. हालांकि, परिजन जेल के अंदर ही मौत हो जाने की बात कह रहे हैं.
जेल प्रशासन पर इलाज कराने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन सदर अस्पताल में हंगामा करने लगे. मालूम हो कि मृत कैदी प्रमोद सिंह मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का रहनेवाला है. वह चर्चित कोर्ट बम ब्लास्ट कांड में आरोपित था. उक्त मामले में उसे सजा उम्र कैद की सुनायी जा चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










