आरा :गैंगरेप में दो दोषियों को 20-20 वर्षों की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 8:23 AM
आरा : 12 वर्षीया बच्ची से गैंगरेप में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह पाॅक्सो के विशेष न्यायाधीश डॉ आरके सिंह ने गुरुवार को अजीमाबाद थाने के ताराचक निवासी भीम यादव व भुअर यादव को 20-20 वर्षों की कैद व 40-40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी ने बताया […]
आरा : 12 वर्षीया बच्ची से गैंगरेप में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह पाॅक्सो के विशेष न्यायाधीश डॉ आरके सिंह ने गुरुवार को अजीमाबाद थाने के ताराचक निवासी भीम यादव व भुअर यादव को 20-20 वर्षों की कैद व 40-40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी.
विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी ने बताया कि अजीमाबाद क्षेत्र के 12 वर्षीया पीड़िता तीन मार्च, 2019 को खेत से घास लाने गयी थी.
वह खेत में घास काट रही थी. साथ में उसकी सहेली भी कुछ दूरी पर घास काट रही थी. पीड़िता के चिल्लाने की आवाज पर उसकी सहेली व कुछ दूरी पर काम कर रहे लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तो दोनों आरोपित भाग गये. पीड़िता जख्मी हालत में पड़ी हुई थी. पीड़िता ने बताया कि उक्त दोनों ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों आरोपित दूसरे गांव के निवासी थे. पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका इलाज हुआ. घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. कोर्ट द्वारा दोनों अभियुक्तों पर आरोप का गठन 28 जून, 2019 को किया गया था. कोर्ट में अभियोजन की ओर से पांच गवाहों की गवाही हुई थी.
सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने दोषी पाते हुए भादवि की धारा 376 डी के तहत 20-20 वर्षों के सश्रम कैद व 20-20 हजार रुपये अर्थदंड तथा पॉक्सो की धारा छह के तहत 20-20 वर्षों के सश्रम कैद व 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा उक्त दोनों आरोपितों को सुनायी. जब कोर्ट का फैसला आया, तो दोनों आरोपितों के चेहरे पर से रौनक गायब हो गयी थी. वहीं, पीड़ित परिवार सजा से खुश था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










