डीएम के स्टेनो के घर से नकदी और लाखों के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटघरवां गांव में चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर आराम से चंपत हो गये. जानकारी के अनुसार कटघरवां गांव के रहने वाले बक्सर डीएम के स्टेनो विनोद ओझा का पूरा परिवार मंगलवार की रात खाना खाकर घर में सोया हुआ था. तभी […]

विज्ञापन

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटघरवां गांव में चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर आराम से चंपत हो गये. जानकारी के अनुसार कटघरवां गांव के रहने वाले बक्सर डीएम के स्टेनो विनोद ओझा का पूरा परिवार मंगलवार की रात खाना खाकर घर में सोया हुआ था. तभी मध्य रात्रि में घर के पीछे से दीवार के सहारे छत पर पहुंच चोर कमरे में घुस गये और अटैची व बक्सा में रखे 20 हजार नकद रुपये, सोना-चांदी के जेवरात व कीमती कपड़ा समेत लाखों की चोरी कर आराम से चंपत हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
घर में चोरी की जानकारी घरवालों को तब हुई जब वे बुधवार की सुबह जगे और देखा कि कमरे में अटैची व बक्सा बिखरा हुआ पड़ा है और नकद रुपये व कीमती जेवरात गायब है. चोरी की बात सुनकर मुहल्ले वाले इकठ्ठा हो गये और मुफस्सिल पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. पुलिस पंहुची और मामले की तहकीकात में जुट गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन