पोखर में डूबने से बालक की मौत, मातम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर : थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में मंगलवार की दोपहर एक बालक की मौत पोखर में डूबने से हो गयी. काफी खोजबीन के बाद बालक का शव तीन घंटे बाद पोखर से निकाला जा सका. जानकारी के अनुसार मृत बालक का नाम रजनीश कुमार (9) पिता संजय कुमार कुम्हार बताया जा रहा है, जो […]
विज्ञापन
शाहपुर : थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में मंगलवार की दोपहर एक बालक की मौत पोखर में डूबने से हो गयी. काफी खोजबीन के बाद बालक का शव तीन घंटे बाद पोखर से निकाला जा सका. जानकारी के अनुसार मृत बालक का नाम रजनीश कुमार (9) पिता संजय कुमार कुम्हार बताया जा रहा है, जो थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव के ही रहनेवाले हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार के दिन करीब दो बजे दोपहर में बालक अपने मित्रों के साथ पोखर के पास खेल रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद साथ खेल रहे बच्चों ने हो हंगामा मचाया. कुछ लोगों ने पोखर में उतरकर बालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन बालक को बचाया नहीं जा सका.
ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से पोखर में जाकर की खोजबीन की गयी, लेकिन शाम के करीब पांच बजे तीन घंटे के बाद शव को पानी से निकला गया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. इधर स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से परिवार सहित गांव में शोक का माहौल कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन