पलानी में लगायी आग सात पर प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरैंया : कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव के बगीचा में एक फुस की पलानी में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गयी. आग से चौकी, बिछावन, कृषि सिंचाई के पाइप सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. इस घटना के विरुद्ध बलिराम पांडेय के पुत्र अशोक पांडेय ने सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
सरैंया : कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव के बगीचा में एक फुस की पलानी में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गयी. आग से चौकी, बिछावन, कृषि सिंचाई के पाइप सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये.
इस घटना के विरुद्ध बलिराम पांडेय के पुत्र अशोक पांडेय ने सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें स्थानीय गांव के धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, कुंवर यादव, शियाराम यादव, रघुवर यादव, भुअर यादव व बुलबुल यादव को आरोपित बनाया है. थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. इस घटना में शामिल लोगों को जल्द से गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










