झारखंड में चोरी हुआ ट्रक आरा से बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Oct 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/सहार : जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुलम चक में चौरी एवं झारखंड पुलिस के द्वारा झारखंड से चोरी गये हाइवा को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने एक पिस्टल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चोरी गये ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. […]
विज्ञापन
आरा/सहार : जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुलम चक में चौरी एवं झारखंड पुलिस के द्वारा झारखंड से चोरी गये हाइवा को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने एक पिस्टल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चोरी गये ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
जानकारी के अनुसार 16 जून को झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के आम्रपाली कोल परियोजना से अपराधियों ने कोयला लदा जेएच13एफ3405 हाइवा को लेकर फरार हो गये थे, जिसमें गाड़ी मालिक राम आशीष शुक्ला के द्वारा टंडवा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था, जिस पर झारखंड पुलिस के द्वारा चतरा जिले के हंटरगंज थाने में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हथियार एवं हाइवे के साथ किया गया था. इनमें मोहम्मद अंसारु आलम के द्वारा ट्रक लूट करने की बात स्वीकार की गयी थी.
अंसारु के निशानदेही पर झारखंड पुलिस ने चौरी थाना पहुंची, जहां चौरी थाना एवं झारखंड पुलिस के द्वारा दुलम चक में संयुक्त अभियान चलाकर पिस्टल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. झारखंड के टंडवा थाने के एएसआइ सचिता नंद सिंह ने बताया कि एक पिस्टल के साथ दो व्यक्तियाें को अशोक राय के दलान में सोते पकड़ा गया. वहीं, चौरी थानाध्यक्ष राजकिशोर यादव ने बताया कि सतीश कुमार के कट्टा के साथ पकड़ा गया. सतीश के निशानदेही पर ट्रक को अंधारी मनोज सिंह के बालू घाट से बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




