आरा में अपराधियों ने एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष सहित दो को मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड में रविवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार डुलडुल और उनके दोस्त अप्पू सिंह को गोली मार दी. इसके बाद दोनों जख्मी बाइक चलाते हुए शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाज कराने पहुंच गये. डॉक्टरों ने दोनों के शरीर […]
विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड में रविवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार डुलडुल और उनके दोस्त अप्पू सिंह को गोली मार दी. इसके बाद दोनों जख्मी बाइक चलाते हुए शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाज कराने पहुंच गये.
डॉक्टरों ने दोनों के शरीर से गोलियों को निकाल दिया है. हालांकि, अब भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, घटना की सूचना पाकर एसपी सुशील कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार सहित कई थानों की पुलिस जख्मियों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुट गयी है. घटना के संबंध में कई बातें सामने आ रही हैं. बकौल जख्मी पुरानी रंजिश, जमीन विवाद की बात भी सामने आ रही है.
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर नवादा थाने की तरफ जा रहे थे, तभी घात लगाये बाइक सवार अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिसमें दोनों को गोलियां लगीं. हालांकि, बाइक पर बैठा तीसरा व्यक्ति ओम कुमार सुरक्षित है. वह किसी तरह से बच कर भाग निकला. एसपी सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में एक-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. किसी भी सूरत में अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन