बराप पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या, कोहराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में बराप पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना उस समय हुई जब मुखिया गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठे हुए थे. तभी हथियारबंद अपराधी पहुंचकर तीन गोलियां उनकी कनपटी पर सटाकर मार दी, जिससे मुखिया की […]
विज्ञापन
आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव में बराप पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना उस समय हुई जब मुखिया गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठे हुए थे. तभी हथियारबंद अपराधी पहुंचकर तीन गोलियां उनकी कनपटी पर सटाकर मार दी, जिससे मुखिया की मौत मौके पर ही हो गयी .
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम अरुण सिंह है, जो सहंगी गांव निवासी हरिद्वार सिंह के पुत्र थे.
घटना के संबंध में मुखिया के भाई मुन्ना सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम मुखिया अनिल सिंह के दरवाजे पर बैठे हुए थे तभी चुन्नू और झुंनू नाम के दो लड़के मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिये. गोली सिर में लगी है, जिससे मुखिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 में मुखिया के भतीजे रवि सिंह को इन लोगों ने गोली मारी थी .घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल में एसपी सुशील कुमार पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ले रहे थे. पुलिस परिजनों के बताये अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. मुखिया की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन