आरा : नाबालिग से जबरन करवाया देह व्यापार, दो गिरफ्तार
आरा : बिहार के भोजपुर जिला की नगर थाना पुलिस ने एक किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि आरोपी महिला का जीजा फरार है. नगर थाना के अवर निरीक्षक विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि पीड़ित किशोरी (12) का आज स्थानीय […]
आरा : बिहार के भोजपुर जिला की नगर थाना पुलिस ने एक किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि आरोपी महिला का जीजा फरार है. नगर थाना के अवर निरीक्षक विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि पीड़ित किशोरी (12) का आज स्थानीय अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान रिकार्ड किया गया.
आपके शहर में
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला अनिता देवी और उसके सहयोगी सोनू कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है, जबकि इस मामले के एक अन्य फरार आरोपी संजय पासवान उर्फ पंडित, जो अनिता का जीजा है, की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अनिता ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकारा है कि वह उक्त किशोरी को पढ़ाने के बहाने पटना ले गयी थी जहां अपने जीजा और सोनू की मदद से उक्त किशोरी से देह व्यापार करवा रही थी. इस मामले में एक विधायक सहित अन्य सफेदपोश लोगों की संलिप्तता की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर विजय ने बताया कि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए