जेल से जुड़ा है फायरिंग की घटना का तार
Updated at : 11 Jul 2019 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : आरा मंडल कारा के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. इसको लेकर पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. इसको लेकर एसपी ने एक टीम का गठन […]
विज्ञापन
आरा : आरा मंडल कारा के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. इसको लेकर पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.
इसको लेकर एसपी ने एक टीम का गठन किया है, जिसमें डीआइयू की टीम तथा नगर थाने की पुलिस लगी हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने जेल के गेट के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान हो सकी है.
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी, जिसका तार जेल के अंदर बंद अपराधियों के इशारे पर की गयी है. बता दें कि जेल में रोक लगने के बावजूद अपराधी लगातार मोबाइल फोन से बातचीत कर रहे हैं और बाहर के अपराधियों के साथ आज भी सांठ- गांठ बनाये हुए हैं, जिसको लेकर लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं.
छह साल पहले जेल के गेट पर एक सिपाही की गोली मारकर कर दी गयी थी हत्या : बेखौफ अपराधियों द्वारा छह साल पहले जेल के गेट पर कारा सिपाही हामीद अंसारी की हत्या गोली मारकर कर दी थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वर्ष 2018 में भी जेल के गेट के समीप अपराधियों द्वारा फायरिंग की गयी थी. घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




