चौरी थाने पर पत्थरबाजी मामले में 60 नामजद, 25 लोग गिरफ्तार
Updated at : 05 Jul 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

सहार : बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा चौरी थानाध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ थाने का घेराव व पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने 60 नामजद एवं चार से पांच सौ अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की है. गुरुवार को पुलिस ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए 25 नामजद व्यक्तियों […]
विज्ञापन
सहार : बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा चौरी थानाध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ थाने का घेराव व पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने 60 नामजद एवं चार से पांच सौ अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की है. गुरुवार को पुलिस ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए 25 नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार अवर निरीक्षक नीलकमल के द्वारा मामला दर्ज किया गया है.
वहीं चौरी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि 60 नामजद एवं चार से पांच सौ अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें 25 की गिरफ्तारी की गयी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
कौलो डिहरी गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिसिया खौफ कायम : बुधवार की घटना के बाद से कौलोडिहरी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. विद्यालय एवं मनरेगा भवन में पुलिस कैंप की व्यवस्था की गयी है, जिसमें लगभग 200 पुलिस एवं छह मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गयी है.
गुरुवार को मजिस्ट्रेट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण प्रकाश अपने दल-बल के साथ कैंप करते दिखे. हालांकि कैंप में पुलिस बलों के समक्ष बुनियादी सुविधाओं की कमी दिखी और पुलिस कर्मी जमीन पर लेटे दिखें. बता दें कि घटना के बाद कौलोडिहरी गांव में प्रशासन का खौफ कायम है और लोग घरों से बाहर निकलने में सोच रहे हैं.
सभी के बीच दहशत का माहौल कायम है. घटना के दिन प्रशासन के द्वारा लगभग 50 मोटरसाइकिलों एवं एक टेंपो को क्षतिग्रस्त किया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन दोषियों को चिह्नित करके कार्रवाई करती, तो निर्दोष व्यक्तियों को हानि नहीं उठानी पड़ती.
वहीं सहार पश्चिमी के पूर्व जिप सदस्य रामावती देवी ने कहा कि थाने पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रशासन को पूरी मदद की गयी, लेकिन प्रशासन पूरे घटनाक्रम में जनप्रतिनिधियों को घसीटना चाह रहा है, जो गलत है. उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से इस दिशा में उचित पहल करने की मांग की है, ताकि निर्दोष व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




