ट्रक के धक्के से साइकिल सवार दो युवक जख्मी
Updated at : 03 Jul 2019 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

सहार : आरा-सहार मुख्य मार्ग पर शंकर टोला के समीप ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवार युवक जख्मी हो गये, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए एक युवक को आरा रेफर कर दिया. जानकारी के […]
विज्ञापन
सहार : आरा-सहार मुख्य मार्ग पर शंकर टोला के समीप ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवार युवक जख्मी हो गये, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए एक युवक को आरा रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार अवगीला निवासी मोहम्मद आफताब का पुत्र मोहम्मद आसिफ एवं मोहम्मद शमीम उर्फ जोखन के पुत्र मोहम्मद साबिर अपने घर से साइकिल से सहार बस पड़ाव की ओर जा रहे थे कि आरा की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये, जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गये. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मोहम्मद साबिर को आरा रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




