बिस्कुट व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये की लूट
Updated at : 03 Jul 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

पीरो : मंगलवार को हसनबाजार से तगादा कर ऑटो से पीरो की ओर लौट रहे एक बिस्कुट व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट किये जाने की खबर है. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है और न ही पीड़ित व्यवसायी से संपर्क हो पाया है. सूत्रों […]
विज्ञापन
पीरो : मंगलवार को हसनबाजार से तगादा कर ऑटो से पीरो की ओर लौट रहे एक बिस्कुट व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट किये जाने की खबर है. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है और न ही पीड़ित व्यवसायी से संपर्क हो पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहिया का एक बिस्कुट व्यवसायी मो हेसामुद्दीन मंगलवार को बकाया का तगादा करने हसनबाजार गया हुआ था.
अलग-अलग व्यवसायियों से बकाया वसूलने के बाद उक्त व्यवसायी अपने बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर ऑटो से पीरो की ओर लौट रहा था. लौटने के क्रम में व्यवसायी का ऑटो जैसे ही सहेजनी और नोनार मोड़ के बीच पहुंचा, बाइक पर सवार अपराधियों ने ऑटो को ओवरटेक कर रोक लिया और व्यवसायी को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया.
इसके बाद अपराधियों ने व्यवसायी के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यवसायी द्वारा इस मामले में थाने में आवेदन दिया गया है.
हालांकि लूट की इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है. वहीं दूसरी ओर बिहिया निवासी पीड़ित व्यवसायी का पता लगाने और उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक पीड़ित व्यवसायी से संपर्क नहीं हो पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




