भोजपुर : पिता ने दो बेटों के साथ खाया जहर, तीनों की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 9:04 AM
पारिवारिक विवाद में उठाया आत्मघाती कदम आरा (भोजपुर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में पिता ने दो बेटों के साथ सल्फास खा लिया, जिससे पिता व बड़े बेटे की मौत हो गयी. वहीं देर रात छोटे बेटे की भी जान चली गयी. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. घटना के […]
पारिवारिक विवाद में उठाया आत्मघाती कदम
आरा (भोजपुर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में पिता ने दो बेटों के साथ सल्फास खा लिया, जिससे पिता व बड़े बेटे की मौत हो गयी. वहीं देर रात छोटे बेटे की भी जान चली गयी. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोग तीनों को सदर अस्पताल लाये, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
पटना जाने के क्रम में पिता और बेटे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सोनू सिंह और उनके पुत्र 12 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में की गयी. जबकि छोटे बेटे छोटू की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सोनू सिंह गाड़ी चलाता है.
शनिवार की सुबह उसने पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा किया था. इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. बाद में सोनू सिंह घर से बाहर चला गया और दोनों बच्चों को सल्फास की गोली खिलाकर स्वयं भी खा ली. हालांकि, बच्चों ने बताया कि उसके पापा ने पाचक कहकर जहर खिला दिया.
तीनों की हालत जब गंभीर हुई तो की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया. बच्चे अभी स्कूल से घर लौटकर आये ही थे कि तभी उन्हें जहर खिलाया गया था. सदर अस्पताल आने के बाद जब दोनों का उपचार किया गया तो बच्चों ने बताया कि उन लोगों ने पाचक गोली खायी है. बाद में पीछे से जब
पिता भी आया तब जाकर सल्फास खाने की बात सामने आयी. उसने बताया कि मैंने और दोनों बच्चों ने जहर खाया है. हालांकि घटना का कारण पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










