छोटे ने बेटों के साथ बड़े भाई की गड़ासे से काट की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

करगहर : खुडहुडिया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई की मौत हो गयी. वहीं, मृतक का बेटा बचन राम घायल हो गया. मृतक खुडहुडिया निवासी (60 वर्ष) चंद्रमा राम बताया जाता है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक […]
विज्ञापन
करगहर : खुडहुडिया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई की मौत हो गयी. वहीं, मृतक का बेटा बचन राम घायल हो गया. मृतक खुडहुडिया निवासी (60 वर्ष) चंद्रमा राम बताया जाता है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक चंद्रमा राम व उसके छोटे भाई विक्रमा राम के बीच जमीन विवाद चल रहा था. गुरुवार को इसी बात को लेकर दोनों आपस में उलझ गये.
लेकिन, गांव के लोगों ने हस्ताक्षेप कर दोनों को समझा-बुझा कर उन्हें घर भेज दिया. लेकिन, कुछ देर बाद ही विक्रमा राम अपने तीनों बेटे के साथ मिल कर गड़ासे व लाठी से चंद्रमा राम पर एकाएक हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गये. पिता पर हमला होते देख चंद्रमा राम का बेटा बचन राम ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों द्वारा उस पर भी जानलेवा हमला किया गया.
लेकिन, वह जान बचा कर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों व परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल चंद्रमा राम को इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि मृतक के लालाट व जबडे पर कटे के निशान है. उन्होंने कहा कि मृतक के बेटा देवमुनी राम के बयान पर विक्रमा राम, महेंद्र राम, छठु राम, गणेश राम सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, घटना के बाद पुलिस द्वारा अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए कोचस, परसथुआ, दिनारा व करगहर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










