लाठी-डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर युवक की हत्या

आरा/बड़हरा/सरैंया : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर बधार के बैगन के खेत से पुलिस ने हत्या कर फेंका गया एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर और गला दबाकर की गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी शव को रामपुर बधार में फेंक कर […]
आरा/बड़हरा/सरैंया : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर बधार के बैगन के खेत से पुलिस ने हत्या कर फेंका गया एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर और गला दबाकर की गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी शव को रामपुर बधार में फेंक कर भाग गये. युवक का शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. आसपास के लोग जुट गये. मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के मनिछपरा गांव निवासी शंकर यादव का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार यादव उर्फ लूलू के रूप में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




