ट्रक के धक्के से बाइक सवार जख्मी, रेफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोइलवर : बुधवार की रात 11 बजे कोइलवर थाना क्षेत्र के अतिथि गार्डन रेस्टूरेंट के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया. दोनों युवक चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर निवासी महमूद व मिथुन बताये जाते हैं. […]
विज्ञापन
कोइलवर : बुधवार की रात 11 बजे कोइलवर थाना क्षेत्र के अतिथि गार्डन रेस्टूरेंट के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया. दोनों युवक चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर निवासी महमूद व मिथुन बताये जाते हैं.
जानकारी के अनुसार कोइलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना राष्ट्रीय राज मार्ग पर पटना की ओर से आरा की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया, जिससे बाइक चला रहा चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर निवासी मिथुन बायीं ओर गिर गया व बाइक पर पीछे बैठा फरहंगपुर निवासी आबिद का 26 वर्षीय पुत्र महमूद बाइक सहित ट्रक के चक्के के नीचे चला गया, जिससे पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया
. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के चक्के के नीचे फंसे जख्मी युवक को बाहर निकाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोइलवर भेजा गया. उपस्थित चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. डॉ उमेश कुमार ने बताया कि ट्रक के चक्के में फंस जाने के कारण महमूद का दोनों पैर में फैक्चर है. वहीं बाइक चला रहे मिथुन को जरा सा खरोच भी नहीं आयी. इधर पुलिस मौके पर पहुंच चालक व ट्रक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










