बक्सा चोरी कर भाग रहे दो सगे भाई धराये

Updated:
विज्ञापन

उदवंतनगर : गुरुवार की दोपहर में थानाक्षेत्र के उदवंतनगर यादव टोला स्थित एक घर से बक्सा लेकर भाग रहे दो सगे भाई चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया. बाद में दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना दोपहर की है. घरवाले घर के पीछवाड़े बैठे हुए थे कि अचानक दो युवकों को […]

विज्ञापन

उदवंतनगर : गुरुवार की दोपहर में थानाक्षेत्र के उदवंतनगर यादव टोला स्थित एक घर से बक्सा लेकर भाग रहे दो सगे भाई चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया. बाद में दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना दोपहर की है. घरवाले घर के पीछवाड़े बैठे हुए थे कि अचानक दो युवकों को घर में घुसते हुए देखा. गृहस्वामी को शंका हुई. जब तक गृहस्वामी दरवाजे तक पहुंचते दोनों चोर बक्सा लिये भाग पड़े. हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों ने दोनों चोरों को दबोच लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चोरी का सामान बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. दोनों चोर उदवंतनगर निवासी राजेश नट का भीपुत्र मिथलेश नट (20)तथा रीतेश नट(17) बताया जाता है. दोनों सगे भाइयों ने घटना के एक घंटा पहले अपने वृद्ध दादा टेंगरी नट तथा सरोज नट के साथ मारपीट की थी. जिसमें टेंगरी नट बुरी तरह जख्मी हो गया. जिनका ईलाज स्थानीय सीएससी में किया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन