सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर दो बंदी भागे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : आरा मंडल कारा से सदर अस्पताल में इलाज कराने आये दो बंदी मंगलवार की रात पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी लेकर भाग निकले. घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फुलने लगे. तत्काल ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद देर रात […]
विज्ञापन
आरा : आरा मंडल कारा से सदर अस्पताल में इलाज कराने आये दो बंदी मंगलवार की रात पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी लेकर भाग निकले. घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फुलने लगे. तत्काल ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद देर रात मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सदर अस्पताल से भागे दोनों बंदी हत्या के आरोप में जेल में बंद थे.
भागनेवाले बंदियों में नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी मुन्ना सोनार तथा गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी विकास कुमार यादव बताया जाता है. बता दें कि दोनों हत्या के मामले में जेल में बंद थे. कुछ दिनों से दोनों की तबीयत खराब थी, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. बंदी मुन्ना सोनार छह अप्रैल को जेल में खुदकुशी का प्रयास किया था. कुछ दिनों के बाद वह अपना का नस भी काट लिया था.
वहीं विकास कुमार यादव भी हत्या के मामले में जेल में बंद था. यह गड़हनी बाजार पर एक मिठाई दुकानदार की हत्या में आरोपित है. विकास यादव के परिजनों द्वारा जिले के जिलाधिकारी के पास आवेदन दिया गया था, जिसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय बोर्ड द्वारा इसे इलाज करने की जरूरत बतायी गयी थी. इसके बाद पीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया था. 25 मई को पीएमसीएच से लाया गया था. 27 मई को इसे पीएमसीएच भेजना था. गार्ड की कमी के कारण इसे नहीं भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










