जाम से कराहती रहीं सड़कें, रेंगते रहे वाहन

Updated:
विज्ञापन

आरा : आरा शहर में अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम लग रहा है. सड़कों पर वाहनों का खड़ा कर दुकानदार अपनी दुकानदारी चमका रहे हैं और यात्री इस भीषण गर्मी में जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं. अतिक्रमण से शहर की सड़कें संकीर्ण हो गयी हैं. यही नहीं जाम का दूसरा कारण लोगों […]

विज्ञापन
आरा : आरा शहर में अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम लग रहा है. सड़कों पर वाहनों का खड़ा कर दुकानदार अपनी दुकानदारी चमका रहे हैं और यात्री इस भीषण गर्मी में जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं. अतिक्रमण से शहर की सड़कें संकीर्ण हो गयी हैं. यही नहीं जाम का दूसरा कारण लोगों का ओवर टेक भी बना है.
एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में लोग बे लेन की सड़कों पर वाहन चला रहे हैं, जिसके कारण रास्ता वन वे हो जाता है और जाम की समस्या उत्पन्न होता है. रही सही कसर को बड़े वाहन दिन में भी शहर में प्रवेश कर पूरी कर देते हैं. हालांकि पुलिस जाम हटाने में लगी रहती है लेकिन वहीं ढाक के तीन पातवाली कहानी होती है.
सोमवार को शहर के करमन टोला, महावीर टोला, गोपाली चौक, शिवगंज, बस स्टैंड रोड, कतीरा, पकड़ी, स्टेशन रोड सहित कई जगहों पर जाम लगा रहा. इस दौरान चिलचिलाती धूप में लोग परेशान रहे. लोगों के साथ पुलिस की भी पसीने जाम हटाने में छूट रहे थे लेकिन लगभग घंटों शहर जाम रहा. काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन