तिलक समारोह में डीजे पर डांस के दौरान चली गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 8:05 AM
विज्ञापन
आरा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष रवींद्र राम के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम थाने के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की. गंगहर गांव के एक घर से पुलिस ने 25 बोतल शराब बरामद की. हालांकि पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर भाग […]
विज्ञापन
आरा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष रवींद्र राम के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम थाने के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की. गंगहर गांव के एक घर से पुलिस ने 25 बोतल शराब बरामद की.
हालांकि पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर भाग निकला. इस मामले में पुलिस द्वारा शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बता दें कि भोजपुर पुलिस शराब के खिलाफ डॉग स्क्वायड टीम का सहारा लेकर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है.
जिले के कई थाना क्षेत्रों में डॉग स्क्वायड की टीम शराब तस्करों को चिह्नित कर रही है, जिसके बाद पुलिस की टीम कार्रवाई में जुट गयी है. इसके पहले भी नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मुहल्ला तथा बिहिया थाना क्षेत्र के भी कई शराब तस्करों के घरों से शराब बरामद की गयी. पुलिस के इस कार्रवाई से शराब तस्करों तथा शराब पीनेवालों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










