कल से होगा आर्सेनिक जागरण यात्रा का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आरा : गंगा जगाओ अभियान द्वारा 18 अप्रैल से महर्षि गौतम के आश्रम कोइलवर के बिंद गांवा से आर्सेनिक जागरण यात्रा का आयोजन किया जायेगा. जागरण यात्रा 28 अप्रैल को गंगा के तटवर्ती इलाके से होते हुए महर्षि विश्वामित्र के आश्रम बक्सर पहुंचेगी. गंगा के तटीय क्षेत्र में पानी आर्सेनिक फ्लोराइड जैसे जहरीले रसायनों से […]
विज्ञापन
आरा : गंगा जगाओ अभियान द्वारा 18 अप्रैल से महर्षि गौतम के आश्रम कोइलवर के बिंद गांवा से आर्सेनिक जागरण यात्रा का आयोजन किया जायेगा. जागरण यात्रा 28 अप्रैल को गंगा के तटवर्ती इलाके से होते हुए महर्षि विश्वामित्र के आश्रम बक्सर पहुंचेगी. गंगा के तटीय क्षेत्र में पानी आर्सेनिक फ्लोराइड जैसे जहरीले रसायनों से प्रदूषित हो चुका है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसका प्रभाव मनुष्य ,जीव- जंतु और खाद्यान्नों पर भी पड़ रहा है. मुंबई व दिल्ली के अस्पतालों में कैंसर के सर्वाधिक मरीज इस इलाके के ही हैं. स्त्रियां भी बुरी तरह प्रभावित है. इस कारण लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है. इलाके में हाहाकार मचा हुआ है. दवा का खर्च सभी खर्चों पर भारी पड़ रहा है.
गंगा जगाओ अभियान द्वारा इन सभी चीजों का अध्ययन किया जायेगा और लोगों को जागरूक किया जायेगा. इसे लेकर निर्मल सिंह शक्रवार व नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्र को प्राकृतिक आपदा क्षेत्र घोषित किया जाये. अन्यथा लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इसके लिए अभियान की विशेष शाखा गठित की गयी है. वहीं यूट्यूब न्यूज चैनल भी शुरू किया जायेगा, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन