भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव की धूम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आरा : शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री महावीर जयंती समारोह समिति द्वारा त्रिदिवसीय भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शृंखला में दूसरे दिन मंगलवार को अपराह्न चार बजे क्विज से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें करीब 65 बच्चे-बच्चियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए और अपने ज्ञान के माध्यम से दर्शकों के मन-मोह लिए. संयोजिका डॉ […]
विज्ञापन
आरा : शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री महावीर जयंती समारोह समिति द्वारा त्रिदिवसीय भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शृंखला में दूसरे दिन मंगलवार को अपराह्न चार बजे क्विज से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें करीब 65 बच्चे-बच्चियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए और अपने ज्ञान के माध्यम से दर्शकों के मन-मोह लिए.
संयोजिका डॉ नीलम जैन और रश्मि जैन ने सभी प्रतियोगियों को समिति द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किया. सायंकालीन कार्यक्रम में आस्था जैन एवं सपना जैन के संयोजकत्व में आरती थाल सजाओ सह मंगल आरती गायन प्रस्तुति हुई, जिसमें रिषिभा जैन, माहिया जैन, शरण्य जैन, सुधात्म जैन, प्रेक्षा जैन, दर्शिका जैन, प्रिया जैन, स्वर्णिका जैन इत्यादि बच्चों की प्रस्तुति अच्छी रही.
इसके पश्चात भजन संध्या का कार्यक्रम संयोजिका डॉ जया जैन एवं सह संयोजक मनीष कुमार जैन, निलेश कुमार जैन के संयुक्त मंच संचालन में हुआ, जिसमें अनेक युवक-युवतियों के साथ पुरुष-महिलाओं ने भी भजन की प्रस्तुति दी. महोत्सव में समिति के अध्यक्ष डॉ प्रो राकेंद्र चंद्र जैन, सचिव अखिलेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष अरिंजय कुमार जैन, डॉ विकास जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन के साथ आदित्य विजय जैन, अमूल बांसिल, इंशु जैन, बिभू जैन, हेमंत जैन, वैभव जैन, ओंकार अग्रवाल, रूपेश जैन आदि लोगों की सक्रिय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










