ePaper

अस्पताल प्रबंधन का प्रयास, नहीं होंगे मरीज पटना रेफर : सीएस

Updated at : 04 Apr 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन का प्रयास, नहीं होंगे मरीज पटना रेफर : सीएस

आरा : सदर अस्पताल के नये सिविल सर्जन के पद पर डॉ ललितेश्वर प्रसाद झा ने बुधवार को अपना योगदान दिया. इसके पूर्व डॉ झा यही पर एसीएमओ के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपने योगदान के उपरांत बताया कि मेरी प्राथमिकताओं में मरीजों का परस्पर व समुचित इलाज होगा. उन्हें किसी प्रकार की शिकायत […]

विज्ञापन

आरा : सदर अस्पताल के नये सिविल सर्जन के पद पर डॉ ललितेश्वर प्रसाद झा ने बुधवार को अपना योगदान दिया. इसके पूर्व डॉ झा यही पर एसीएमओ के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपने योगदान के उपरांत बताया कि मेरी प्राथमिकताओं में मरीजों का परस्पर व समुचित इलाज होगा.

उन्हें किसी प्रकार की शिकायत करने का मौका नहीं मिले. इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों के इलाज संबंधी साधन- सुविधाओं को देखते हुए प्रयास होगा कि यहां से रेफर नहीं के बराबर हो. अगर किसी गंभीर मरीज के इलाज में किसी तरह के विशेष साधन का अभाव होगा, तभी उनका रेफर किया जायेगा, अन्यथा कोशिश की जायेगी कि उनका इलाज यही पर हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो.
उन्होंने आगे बताया कि सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होता है और यहां ज्यादातर गरीब, लाचार, असहाय मरीज ही आते हैं और उनकी चाहत होती है कि यहां मेरा बेहतर ढंग से इलाज होगा. इसलिए मैं अधिक- से- अधिक प्रयास करूंगा कि उनका समुचित इलाज हो और उनको अस्पताल में उपलब्ध हर तरह की सुविधाएं उनको मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन