ePaper

सड़क हादसे में भोजपुर के युवक की रायबरेली में मौत

Updated at : 02 Apr 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में भोजपुर के युवक की रायबरेली में मौत

आरा/चरपोखरी : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडिह गांव का रहनेवाला एक युवक उत्तरप्रदेश के रायबरेली में अपने मामा के लड़का के पास ट्रक पर खलासी का काम करता था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना शनिवार की है, जहां सड़क हादसे में वह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो […]

विज्ञापन
आरा/चरपोखरी : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडिह गांव का रहनेवाला एक युवक उत्तरप्रदेश के रायबरेली में अपने मामा के लड़का के पास ट्रक पर खलासी का काम करता था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना शनिवार की है, जहां सड़क हादसे में वह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना घरवालों को मिलते ही कोहराम मच गया.
सोमवार की सुबह उसका शव उसके गांव सियाडिह पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने चरपोखरी थाने की सहायता से उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. मृतक की पहचान सियाडीह गांव निवासी बृजा यादव के पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ लल्लू के रूप में की गयी. बता दें कि नौ दिन पहले नौकरी के लिए रायबरेली शहर गया था. वह अपने मामा के लड़का के साथ वहां रह कर ट्रक पर खलासी का काम करता था.
इसी बीच शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि अपने ही ट्रक को पार्किंग करवाने में मिथलेश की जान चली गयी. गांव पर शव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया. चारों तरफ रोने की आवाज सुनायी देने लगी.
दो भाइयों में छोटा था मिथलेश : मिथलेश अपने दो भाई में छोटा था, वह सहनशील लड़का था. गांव में सभी के साथ वह मिलजुलकर भाईचारे का संदेश बांटा करता था. मिथलेश की मौत के बाद उसके मां सुशीला देवी पर कुदरत का कहर टूट पड़ा. वह अपने बेटे के शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
होली के बाद कमाने के लिए बाहर गया था मिथिलेश : परिजनों के अनुसार सियाडिह गांव निवासी बिरजा यादव का पुत्र मिथिलेश उर्फ लड्डू अपने घर से होली के बाद लगभग नौ दिन पहले कमाने के लिए राय बरेली गया हुआ था. राय बरेली में वह अपने मामा के पुत्र के पास ट्रक पर काम कर रहा था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. शनिवार की शाम अपने ट्रक से माल लेकर बाहर निकला था. इसी बीच ट्रक को पार्किंग कराने के दौरान उसी ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन