सीमा विवाद में उलझी रही तीन थानों की पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आरा : आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के मामले में भाई के बयान पर मुफस्सिल थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. मृतक धनंजय सोनी के […]
विज्ञापन
आरा : आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के मामले में भाई के बयान पर मुफस्सिल थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. मृतक धनंजय सोनी के भाई पंकज सोनी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि धनंजय सोनी का अखगांव में आभूषण की दुकान है. रोज की तरह वह अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे, तभी घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद सूचना पाकर नगर, नवादा व मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. काफी देर तक घटना स्थल पर आभूषण व्यवसायी का शव पड़ा रहा.
बाद में वरीय पदाधिकारी के आदेश पर शव को उठाया गया. घटना स्थल पर पहुंचे नगर, नवादा और मुफस्सिल थाना की पुलिस सीमा विवाद में काफी देर तक उलझी रही. तीनों पदाधिकारी अपने- अपने क्षेत्र का हवाला देते हुए कह रहे थे कि मेरे थाना क्षेत्र का मामला नहीं है. हालांकि नगर थाना पुलिस ने शव को उठाकर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. इस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हुआ यह कि नगर थाना क्षेत्र में मृतक की मोटरसाइकिल मिली लेकिन शव को मुफस्सिल और नवादा थाने में सीमावर्ती इलाके से बरामद किया गया. इसी को लेकर काफी देर तक तीनों थाना की पुलिस उलझी रही और शव पड़ा रहा. बाद में स्थानीय लोगों के बताने के बाद तथा वरीय पदाधिकारी के आदेश के बाद शव को उठाया गया.
पति की मौत के बाद दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी
आभूषण व्यवसायी धनंजय सोनी की मौत के बाद उनकी पत्नी रीता देवी दहाड़ मारकर रोने लगी. आस- पास के लोग घर पर पहुंच कर ढाढ़स बंधा रहे थे. इधर बेटे की मौत के बाद मां उर्मिला देवी सदमे में है.
मृतक को दो पुत्र शुभम और शोभी तथा बेटी पल्लवी है. इधर छोटा भाई पंकज का भी रोते- रोते बुरा हाल है. भाई ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन