जीरो माइल से लेकर धरहरा तक सरकते रहे वाहन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 6:41 AM

विज्ञापन

आरा : लगातार शहर और बाइपास में लग रहे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को शहर से लेकर बाइपास तक महाजाम लग गया. इस कारण लोगों को दिन भर परेशानी हुई. शादी-विवाह के मौसम में जाम लगने के कारण कई बरातियों को देर से पहुंचना पड़ा. […]

विज्ञापन

आरा : लगातार शहर और बाइपास में लग रहे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को शहर से लेकर बाइपास तक महाजाम लग गया. इस कारण लोगों को दिन भर परेशानी हुई.

शादी-विवाह के मौसम में जाम लगने के कारण कई बरातियों को देर से पहुंचना पड़ा. जीरो माइल से लेकर बाइपास तक जाम लगने के कारण आम से लेकर कई खास लोग जाम में फंसे रहे.
दिन भर पुलिस प्रशासन की घंटियां बजती रहीं लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला. हालांकि पुलिस दिन भर जाम हटाने में परेशान रही. बता दें कि शहर के महावीर टोला, स्टेशन रोड, कतीरा, नाला मोड़, गोपाली चौक, गोला रोड, शिवगंज सहित कई जगहों पर जाम लगा रहा.
आये दिन शहर में जाम की समस्या बनी रहती है. जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों तथा आम लोगों को परेशानी हो रही है. मंगलवार को इसका उदाहरण देखने को मिला. बाइपास में कई एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे तथा कई दूल्हे की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं.
शहर में सड़क के किनारे अतिक्रमण होना तथा बड़े वाहनों के परिचालन को लेकर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. बड़े वाहनों का परिचालन बेरोक टोक जारी है. इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि जाम की समस्या को दूर करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है. हालांकि इसमें लोगों का सहयोग भी जरूरी है. बेतरतीब परिचालन के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. जगह- जगह पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन