मामूली विवाद में दंपती की पिटाई, बड़े भाई पर प्राथमिकी दर्ज

डुमरांव:बिहार में नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में बुधवार को मामूली विवाद में एक दंपती की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित ने अपने बड़े भाई पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. बताया जाता है […]
डुमरांव:बिहार में नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में बुधवार को मामूली विवाद में एक दंपती की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित ने अपने बड़े भाई पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.
बताया जाता है कि पुराना भोजपुर के बमडी सिंह के पुत्र ललन कुमार के साथ बड़े भाई रामजी सिंह से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ. बात बढ़ते ही मामला मारपीट में बदल गया. बड़े भाई ने ललन और उसकी पत्नी की गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी, जिसमें दंपति जख्मी हो गये. जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान पर रामजी सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




