स्कूली वाहन से गिरा छात्र, कुचलकर मौत, आक्रोशित भीड़ ने वाहन को फूंका

अरनियां/जंदाहा : जंदाहा थाना क्षेत्र के मलकौली गांव में शनिवार को सुबह 7 बजे स्कूली वाहन में बैठा एक छह वर्षीय छात्र नीचे गिर गया अौर उसी वाहन से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया और आक्रोशित लोगों ने स्कूली वाहन को आग लगाकर फूंक दिया. […]
अरनियां/जंदाहा : जंदाहा थाना क्षेत्र के मलकौली गांव में शनिवार को सुबह 7 बजे स्कूली वाहन में बैठा एक छह वर्षीय छात्र नीचे गिर गया अौर उसी वाहन से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया और आक्रोशित लोगों ने स्कूली वाहन को आग लगाकर फूंक दिया. जानकारी के अनुसार मृतक शिवम कुमार मलकौनी गांव निवासी धीरज सिंह का पुत्र था. वह न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल का छात्र था. घटना तब हुई जब वह वाहन से स्कूल जा रहा था.
लोगों का आरोप है कि चालक तेज गति से वाहन को चला रहा था. इसी बीच झटका लगने के कारण बालक वाहन से नीचे गिर गया और उसी वाहन के चक्के कुचलकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. इसको लेकर कोहराम मच गया. मृतक एक भाई एवं एक बहन था. लोगों का कहना है कि चालक से अधिक दोषी स्कूल प्रशासन है, क्योंकि स्कूल का वाहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




