छह माह की बच्ची निभा को इलाज कराने के लिए जगदीशपुर रेफरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 6:13 AM
जगदीशपुर : बच्ची की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने जगदीशपुर रेफरल अस्पताल गेट के सामने नगर के मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया तथा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली. बताया जाता है बुधवार को धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला निवासी मुखिया बिंद अपनी छह माह की बच्ची निभा को […]
जगदीशपुर : बच्ची की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने जगदीशपुर रेफरल अस्पताल गेट के सामने नगर के मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया तथा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली. बताया जाता है बुधवार को धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहा टोला निवासी मुखिया बिंद अपनी छह माह की बच्ची निभा को इलाज कराने के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं किया, जिससे बच्ची की मौत हो गयी.
परिजनों ने बताया कि बच्ची को तीन माह पहले अस्पताल में बीसीजी का टीका (सूई) दिया गया था, जिसके चलते घाव होने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










