माले ने की रामाकांत की हत्या की निंदा
आरा : भाकपा माले के जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सहार थाने के नाढी गांव में दलित नौजवान रामाकांत राम की सामंती अपराधियों द्वारा की गयी जघन्य हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की है. इसके लिए जिला प्रशासन की संरक्षणवादी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. भाकपा माले का चार सदस्यीय […]
आरा : भाकपा माले के जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सहार थाने के नाढी गांव में दलित नौजवान रामाकांत राम की सामंती अपराधियों द्वारा की गयी जघन्य हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की है. इसके लिए जिला प्रशासन की संरक्षणवादी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. भाकपा माले का चार सदस्यीय जांच दल तरारी विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में घटना के तुरंत बाद नाढी गांव का दौरा किया. इसमें राजू यादव, मनोज मंजिल तथा उपेंद्र भारती मुख्य रूप से शामिल थे. वहीं अन्य स्थानीय व प्रखंड कमेटी के सदस्य भी शामिल थे. उन्होंने तत्काल जिले के डीएम व एसपी को यहां से हटाने की मांग की है. जांच दल द्वारा सरकार से मांग की गयी कि तत्काल नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाये, पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा आवास दिया जाये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए