बाइक सवार अपराधियों ने कांग्रेस नेता के बेटे और उसके दोस्त को मारी गोली

Updated at : 11 Aug 2018 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने कांग्रेस नेता के बेटे और उसके दोस्त को मारी गोली

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र कुल्हड़िया गांव के पास शनिवार को अपराधियों ने दो युवकों को दिनदहाड़े गोली मार दी. गोलीबारी में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरे का इलाज कोईलवर पीएचसी में चल रहा है. बताया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र कुल्हड़िया गांव […]

विज्ञापन

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र कुल्हड़िया गांव के पास शनिवार को अपराधियों ने दो युवकों को दिनदहाड़े गोली मार दी. गोलीबारी में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि, दूसरे का इलाज कोईलवर पीएचसी में चल रहा है. बताया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र कुल्हड़िया गांव के समीप एक उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब वो पटना से लौट रहे थे.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना ने स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृत युवक की हुई पहचान कांग्रेस के पूर्व महासचिव के बेटे कुंदन के तौर पर हुई है. जानकारी के मुताबिक युवकों के पटना से लौटने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. खबर लिखे जाने तक घटना में शामिल अपराधी पुलिस के गिरफ्त से अभी दूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन