पेट्रोल पंपों पर सरकारी फरमान बेअसर उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

आरा : जिले के पेट्रोल पंपों पर सरकारी आदेश की धज्जी उड़ायी जा रही है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने पेट्रोल पंपों पर कई तरह की नि:शुल्क सेवाएं देने का आदेश जारी किया है. पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही […]
आरा : जिले के पेट्रोल पंपों पर सरकारी आदेश की धज्जी उड़ायी जा रही है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने पेट्रोल पंपों पर कई तरह की नि:शुल्क सेवाएं देने का आदेश जारी किया है. पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. इतना ही नहीं कई पेट्रोल पंपों पर तेल में मिलावट करके उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है. वहीं वजन में भी काफी गड़बड़ी की जा रही है. इसके रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा कोई कारगर उपाय नहीं किये जा रहे हैं. वहीं तेल कंपनियों द्वारा भी इसकी जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है. पेट्रोल पंपों पर आरओ की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिले में कुल 94 पेट्रोल पंप हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




