फांसी लगाकर लड़की ने की खुदकुशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसुधर गांव की घटना थानाध्यक्ष बोले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का होगा खुलासा इटाढ़ी. थाना क्षेत्र के बसुधर गांव में एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. यह घटना रविवार की सुबह की है. उस समय परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए बाहर […]
विज्ञापन
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसुधर गांव की घटना
आपके शहर में
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बोले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का होगा खुलासा
इटाढ़ी. थाना क्षेत्र के बसुधर गांव में एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. यह घटना रविवार की सुबह की है. उस समय परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए बाहर गये हुए थे. जानकारी के अनुसार, बसुधर गांव निकासी भुठुल यादव की 14 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी रविवार की सुबह घर में अकेला पाकर अपने जीवन से तंग हो फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जब परिजन घर आये तो देखा तो दंग रह गये. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि फांसी लगाकर खुदकुशी किया हुआ है.
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है.थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन घटना से संबंधित कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं.मामले की पूरी जांच की जा रही है.फिलहाल यूडी कांड दर्ज कर लिया गया है.अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मामला और स्पष्ट हो जायेगा.घटना के बाद घर का पूरा परिवार सकते में आ गया है. लोग इस बारे में कुछ भी विशेष बताने से इनकार कर रहे हैं.परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त घर में कोई भी सदस्य नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन