9 साल की बच्ची से पड़ोस के युवक ने की हैवानियत, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 7:05 PM
आरा/जगदीशपुर:बिहार में भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी के पिता द्वारा महिला थाने में आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का मेडिकल जांच सदर […]
आरा/जगदीशपुर:बिहार में भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी के पिता द्वारा महिला थाने में आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया.
पकड़ा गया आरोपित अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डिहरी टोला निवासी मुन्ना चौधरी बताया जाता है, जो अपने मौसा के सात गांव में श्रीभगवान चौधरी के घर रहता था. घटना बुधवार की देर रात्रि की है, जब बच्ची अपने घर के आंगन में सोयी हुई थी, तभी आरोपित घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के दौरान बच्ची जोर से चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग जग गये, तब तक वह भागने लगा. बाद में लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.फिर घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.
बच्ची का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में आयर थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घर के बगल में रहता था युवक
पीड़ित बच्ची ने बताया कि घर के बगल में घर होने की वजह से वह बराबर उसे घूर-घूर कर देखता था. उसे क्या पता था कि आरोपित एक दिन उसके साथ गलत हरकत कर बैठेगा. किशोरी के पिता वीर बहादुर चौधरी ने बताया कि बच्ची जब चिल्लाने लगी तब हमलोग उठे और देखा की वह भाग रहा है, जिसके बाद उसे दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया. घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










