कोइलवर की पीएनबी शाखा में लगी आग, मची अफरातफरी

Updated at : 30 Jun 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
कोइलवर की पीएनबी शाखा में लगी आग, मची अफरातफरी

बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा आरा/कोइलवर : भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर स्थित पीएनबी में शुक्रवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी, जिसके बाद बैंक परिसर में भगदड़ मच गयी. पूरा बैंक आग के धुएं की लपेट में आ गया. हालांकि घटना के बाद बैंक कर्मचारियों […]

विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आरा/कोइलवर : भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर स्थित पीएनबी में शुक्रवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी, जिसके बाद बैंक परिसर में भगदड़ मच गयी. पूरा बैंक आग के धुएं की लपेट में आ गया. हालांकि घटना के बाद बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी मची रही. आग लगने की सूचना पाकर ग्राहक एक- दूसरे को धक्का देकर इधर- उधर भागने लगे. बैंक के अंदर कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी.

बैंक कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षा गार्ड की मदद से फायर कार्बन फॉग से आग पर नियंत्रण पाया. इस संबंध में बैंक के अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिसे बुझा दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशामक की टीम भी मौके पर पहुंच गयी. वहीं सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. हालांकि बैंक कर्मचारियों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा होते- होते बच गया. बताया जा रहा है कि कोइलवर स्थित पीएनबी में पैसे का लेन- देन हो रहा था.

काफी संख्या में भी ग्राहक भी मौजूद थे. इसी क्रम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. देखते- ही- देखते पूरा बैंक परिसर में धुएं फैलने लगा. इस दौरान एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा.

आग से सर्वर हुआ डाउन : वरीय प्रंबधक अतुल प्रकाश ने बताया कि बिजली के शाॅर्ट सर्किट से हुई अगलगी से बैंक का सर्वर डाउन हो गया, जिससे दोपहर बाद बैंकिंग कार्य ठप हो गया है. टेक्नीशियन आने के बाद शनिवार दोपहर तक दुरुस्त होने की संभावना है. कर्मियों ने बैंक में रखे अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया. हालांकि शार्ट सर्किट बैंक परिसर के भीड़वाले इलाके से दूर शौचालय की तरफ हुई थी. वरना बड़ी घटना हो सकती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन