सड़क दुर्घटना में छात्र जख्मी

Published at :19 Apr 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में छात्र जख्मी

बड़हरा : बड़हरा-आरा मुख्य पथ पर एक छात्र को अनियंत्रित कार से धक्का लगने से छात्र गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया. बताया जाता है कि छात्र आर्यन कुमार लगभग (5 वर्ष) रोज की तरह बस से विद्यालय रायल इंगलिश स्कूल, भकुरा जा रहा था. छात्र एक निजी विद्यालय, भकुरा की कक्षा दो में पढ़ता […]

विज्ञापन

बड़हरा : बड़हरा-आरा मुख्य पथ पर एक छात्र को अनियंत्रित कार से धक्का लगने से छात्र गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया. बताया जाता है कि छात्र आर्यन कुमार लगभग (5 वर्ष) रोज की तरह बस से विद्यालय रायल इंगलिश स्कूल, भकुरा जा रहा था. छात्र एक निजी विद्यालय, भकुरा की कक्षा दो में पढ़ता था. इसी बीच छात्र सेमरिया ,मटुकपुर मोड़ पर बड़हरा- आरा मुख्य पथ पर अचानक किसी कार्य के लिए उतर गया था. अचानक अनियंत्रित कार आरा की तरफ से आ रही थी.

जो छात्र को धक्का मारकर भाग निकला. घायल छात्र बड़हरा थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी अखिलेश मेहता उर्फ टुनटुन के पुत्र बताया जा रहा है. जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरा से प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि छात्र के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं, जिसे पीएमसीएच बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन