बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हंगामा

राजपुर : थाना क्षेत्र लेहड़ी डेरा गांव के समीप मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर बालू कारोबारी की हत्या कर दी. हत्या के बाद लोग उग्र हो गये और शव को मोहनियां-चौसा मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची राजपुर […]
राजपुर : थाना क्षेत्र लेहड़ी डेरा गांव के समीप मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर बालू कारोबारी की हत्या कर दी. हत्या के बाद लोग उग्र हो गये और शव को मोहनियां-चौसा मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची राजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.
बताया जाता है कि उत्तरप्रदेश के नसगर गांव निवासी राजेश राय का बालू से भरा ट्रक लेहड़ी डेरा के समीप फंस गया था. ट्रक चालक ने फोन से इसकी जानकारी दी तो राजेश ट्रक को निकालने के लिए क्रेन के साथ वहां पहुंचा था. वहां क्रेन से ट्रक को निकाला जा रहा था. इसी बीच ट्रक मालिक पास के डेहरी स्कूल के पास चला गया. वहां से करीब एक घंटा बाद वह बाइक से आ रहा था. रास्ते में घात लगाये बाइक सवार तीन अपराधियों ने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




