घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा

आरा : तीयर थाना क्षेत्र के बिहिया-तीयर पथ पर कमरियांव गांव के नहर के समीप गुरुवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी अंबिका सिंह के 19 वर्षीय पुत्र […]
आरा : तीयर थाना क्षेत्र के बिहिया-तीयर पथ पर कमरियांव गांव के नहर के समीप गुरुवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी अंबिका सिंह के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कोलकाता की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. वह अपनी चचेरी बहन की सगाई के सिलसिले में 11 नवंबर को गांव आया था.
गुरुवार को वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव स्थित अपनी बहन को उसके ससुराल से लाने जा रहा था. इसी क्रम में बिहिया-तीयर पथ पर कमरियांव नहर के समीप हादसे का शिकार हो गया. घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक भाग रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




