पूर्वा एक्स में धराया चोर, पिटाई

Published at :17 Nov 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वा एक्स में धराया चोर, पिटाई

आरा : नयी दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में पर्स चोरी करते एक चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी. इससे चलती ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद दानापुर जीआरपी ने चोर को आरा जीआरपी को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक मुगलसराय से वर्द्धमान जा रहे […]

विज्ञापन

आरा : नयी दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में पर्स चोरी करते एक चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी. इससे चलती ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद दानापुर जीआरपी ने चोर को आरा जीआरपी को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक मुगलसराय से वर्द्धमान जा रहे अनिल कुमार सिंह पत्नी के साथ पूर्वा एक्सप्रेस के एस-3 बोगी में सफर कर रहे थे. आरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही अनिल सिंह की पत्नी का पर्स लेकर चोर भागने लगा.

महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने भाग रहे चोर को ट्रेन में ही पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी. इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. चोर की पहचान सीवान जिले के हर्षवर्धन कुशवाहा के रूप में हुई है. यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. दानापुर में ट्रेन के रुकते ही पहले से मौजूद जीआरपी के जवानों ने चोर को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि आरा रेलवे स्टेशन के आसपास चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. इससे पहले भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल चोर लेकर भाग रहा था. मोबाइल बचाने के लिए वह चलती ट्रेन से कूद गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी थी.

अवैध पार्किग में जीआरपी ने वसूले 50 हजार : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अवैध तरीके से वाहन खड़ा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है. जीआरपी ने बताया कि एक माह के दौरान पकड़े गये वाहनों से जुर्माना वसूला गया है. इस रुपये को परिवहन विभाग में जमा कर दिया गया है. जीआरपी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन