मवेशी चराने गये थे लोग हो गये हादसे के शिकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

गांव में मौत के बाद मचा कोहराम आरा : रविवार का दिन भोजपुर जिले के लिए काला दिन साबित हुआ. तेज आंधी और भारी बारिश के कारण तीन लोग काल के गाल में समा गये. हादसा ऐसा हुआ कि मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना के बाद गांव में कोहराम मच […]
विज्ञापन
गांव में मौत के बाद मचा कोहराम
आरा : रविवार का दिन भोजपुर जिले के लिए काला दिन साबित हुआ. तेज आंधी और भारी बारिश के कारण तीन लोग काल के गाल में समा गये. हादसा ऐसा हुआ कि मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. जान बचाने के लिए तीन लोगों ने पेड़ के नीचे शरण लिये तो प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गये. बता दें कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरूणा गांव निवासी दिवाकर पासवान गांव के बधार में तेज पानी आने के कारण पेड़ के नीचे जाकर छुप गया. जैसे ही बिजली कड़की बिजली की कड़कड़ाहट से पेड़ से चिपक गया और ठनका गिरने से उसकी मौत हो गयी.
वहीं महज एक किलोमीटर की दूरी पर इसी थाना क्षेत्र के मरनपुर गांव में सुरेश उपाध्याय की मौत भी इसी तरीके से हो गयी. जबकि पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव में शिवजस यादव की मौत भैंस चराने की क्रम में हो गयी. तीनों घटना गांव के बधार में हुई है. तेज आंधी और बारिश से तीनों को छुपने का मौका नहीं दिया. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए तीनों के गांवों में कोहराम मच गया. लोग समझ भी नहीं पाये कि कब बिजली चमकी और कब मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










