जोड़ीदार खोजने पर ही रेलवे यात्रियों को दे रही टिकट

आरा : इन दिनों पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करनेवाले लोगों को जोड़ीदार खोजने पर ही रेलवे द्वारा जनरल टिकट दिया जा रहा है. यह बात सुनने में अटपटता जरूर लग रहा है, लेकिन इन दिनों पटना-मुगलसराय रेलखंड पर पड़नेवाले रेलवे स्टेशनों पर अासानी से यह नजारा देखने को मिल जायेगा. दरअसल, जनरल काउंटर पर रौल […]
आरा : इन दिनों पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करनेवाले लोगों को जोड़ीदार खोजने पर ही रेलवे द्वारा जनरल टिकट दिया जा रहा है. यह बात सुनने में अटपटता जरूर लग रहा है, लेकिन इन दिनों पटना-मुगलसराय रेलखंड पर पड़नेवाले रेलवे स्टेशनों पर अासानी से यह नजारा देखने को मिल जायेगा. दरअसल, जनरल काउंटर पर रौल की भारी कमी हो गयी है.
हालांकि रेलवे अधिकारी रौल की कमी से इनकार कर रहे हैं. वहीं एक साथ जाने या एक ही स्टेशन पर जाने के लिए लाइन लगनेवाले लोगों को रेलकर्मी अलग-अलग टिकट देने से इनकार कर दे रहे हैं. स्थिति ये है कि दो- तीन लोगों को एक ही टिकट पर मजबूरी में यात्रा करनी पड़ रही है. इसके कारण आये दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं. गत दिनों वीरपुर गांव के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी सतेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे. उनको छह टिकट पैसेंजर ट्रेनों का लेना था. उन्होंने अलग-अलग टिकट देने की गुजारिश की, लेकिन उन्हें ये कहते है हुए टिकट नहीं दिया गया कि रौल की कमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










