चंडीगढ़-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस 19 जुलाई से सुपर फास्ट

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर चलने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस को अब सुपरफास्ट में परिवर्तित कर दिया गया है. यह ट्रेन 19 जुलाई से सुपर फास्ट हो जायेगी. सुपर फास्ट होने के बाद से दो घंटे पहले यह ट्रेन चंडीगढ़ से पाटलिपुत्रा स्टेशन पर पहुंच जायेगी. इससे समय की बचत होगी. हालांकि इसमें अब सुपर […]
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर चलने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस को अब सुपरफास्ट में परिवर्तित कर दिया गया है. यह ट्रेन 19 जुलाई से सुपर फास्ट हो जायेगी. सुपर फास्ट होने के बाद से दो घंटे पहले यह ट्रेन चंडीगढ़ से पाटलिपुत्रा स्टेशन पर पहुंच जायेगी. इससे समय की बचत होगी. हालांकि इसमें अब सुपर फास्ट का अतिरिक्त किराया भी यात्रियों को वहन करना होगा. अप में इस ट्रेन के समय में रेलवे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है.
अप में यह ट्रेन पुराने समय के अनुसार ही चलेगी. बता दें कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली 13255 अप पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलती है. वहीं, 13256 डाउन चंडीगढ़-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस गुरुवार व सोमवार को खुलती है. एक दिन बाद यह आरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है. चंडीगढ़, अंबाला, मुरादाबाद जाने के लिए यह सबसे बेहतर ट्रेन मानी जाती है. बाकी ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन में यात्रियों को अासानी से टिकट भी मिल जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










